जांजगीर चाम्पा 22 अक्टूबर 2026 - SP विजय पाण्डेय के निर्देशन में दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राहुल महंत निवासी वार्ड क्रमांक 20, जांजगीर, थाना सिटी कोतवाली के कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे एक क्विंटल 60 किलो ग्राम जब्त किए गए। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 4,50,000 रुपये बताई गई है।
उक्त मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 866/2026, धारा 288 BNS एवं धारा 9 (ख) (1)(ख), विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, भीम श्रीवास एवं थाना कोतवाली स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।












