जांजगीर चाम्पा 31 जनवरी 2023 - जांजगीर चाम्पा जिले की नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में सप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में अपनी पहली समय सीमा की बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को अपना परिचय देते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से उनका भी परिचय लिया। 

कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी विभाग के प्रमुखों को विभागीय योजनाओं सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों की जानकारियां सहित समय-सीमा की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समय सीमा के लंबित प्रकरणों का व्यक्तिगत रुचि लेकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। 
        
समय-सीमा की बैठक में सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे लेकिन कलेक्टर मैडम ने अधीनस्थ अधिकारियों को यह नसीहत देना शायद भूल गई की उन्हें  पत्रकारो के साथ उन्हें भी कोविड -19 नियमो का पालन करते हुए TL की मीटिंग में शामिल होना है।