GPM 06 नवम्बर 2026 - पेंड्रा - बिलासपुर मुख्य मार्ग पर अमरपुर के पास एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है। धान कटाई में इस्तेमाल होने वाली एक तेज रफ्तार हार्वेस्टर मशीन ने बाइक सवार युवक और युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक हार्वेस्टर में बुरी तरह फंस गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुकेश पोर्ती (22 वर्ष), पिता जीवन पोर्ती, निवासी ग्राम घाटबाहरा खुसरोपारा (चौकी कोडगर, थाना पेंड्रा) और युवती दुलरिया (17 वर्ष) पिता फागुन सिंह वाकरे। बाईक पर पेंड्रा - बिलासपुर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान अमरपुर गांव के पास सामने से आ रही हार्वेस्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक वाहन सहित मौके से से भाग निकला लेकिन पुलिस की त्वरित नाकाबंदी के चलते हार्वेस्टर को पतगवां के पास घेरकर पकड़ लिया गया। हालांकि, वाहन छोड़कर चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।













