जांजगीर चाम्पा 10 नवम्बर 2026 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम डिघोरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा बेटे द्वारा आये दिन शराब पी कर झगड़ा और मारपीट करने से परेशान होकर पिता ने कुल्हाड़ी मार कर अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान रावेंद्र मरावी (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पिता दिलहरण मरावी ने थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक शराब पीने के बाद आए दिन घर में झगड़ा और मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि बेटे के लगातार लड़ाई झगड़े और मारपीट से परेशान होकर पिता ने उस पर टंगिया से कई बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।













