नई दिल्ली 01 मार्च 2023 - मार्च के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है. महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए. अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया है. होली से पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं. वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का मिलेगा. जबकि घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया. बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत

शहर         पुरानी दर     नई कीमत
दिल्ली 1053      1103
मुंबई         1052.50      1102.5
कोलकाता 1079      1129
चेन्नई         1068.50      1118.5 

कहां कितने का मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

शहर         पुरानी दर   नई कीमत
दिल्ली  1769   2119.5
मुंबई          1721   2071.5
कोलकाता 1870   2221.5 
चेन्नई          1917   2268