नई दिल्ली 03 दिसंबर  2023 - दुनिया भर में हजारों लोगों को मौत को नींद सुला चुकी कोरोना महामारी अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है. सर्दी की शुरुआत के साथ ही भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 88 नए मामले सामने आए हैं. इससे बाद‌ संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक नए मरीजों की संख्या बढ़ने के‌ साथ ही देश में अब अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 396 हो गई है।

बता दें कि अमेरिका सहित दुनिया भर में कोरोना के नए वेरिएंट सीडीसी ने BA.2.86 को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से भी एक रिपोर्ट जारी की गई है. WHO ने BA.2.86 को किसी दूसरे वेरिएंट की तुलना में कम जोखिम पैदा करने वाला वेरिएंट बताया है. संगठन ने कहा है कि ये वेरिएंट व्यापक नुकसान नहीं कर सकते हैं इसलिए इनसे कोई खतरा नहीं है. इसका संक्रमण अमेरिका में बढ़ा है।