बलौदाबाजार 29 अगस्त 2026 - पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कसडोल पुलिस ने सट्टा पट्टी लिखाने वाले आरोपी को रामचरण मिरी एवं सखाराम श्रीवास को पकड़ा गया था। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में उन्होंने स्वीकार किया था कि वे मुकेश यादव निवासी कसडोल के लिए सट्टा पट्टी लिखने का काम करते हैं। घटना के बाद से ही आरोपी मुकेश यादव लगातार फरार चल रहा था। कसडोल पुलिस द्वारा सुराग जुटाकर आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया तथा उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी, पेन एवं नगदी रकम ₹470 जप्त कर कब्जे में ली गई। आरोपी का कृत्य छ.ग. राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 का पाए जाने पर अपराध क्र. 311/2026 एवं 312/2026 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी मुकेश यादव आदतन एवं शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध जुआ, बलवा, मारपीट के कुल तीन अपराधिक प्रकरण में पूर्व में भी दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी - मुकेश यादव पिता स्व. संतोष यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाजार चौक कसडोल, थाना कसडोल













