रायपुर 31 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में ASP, DSP, उप सेनानी और अन्य समकक्ष पदों पर कार्यरत कुल 33 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। प्रदेश के कई जिलों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, धमतरी, बेमेतरा, सरगुजा, बालोद, बलरामपुर, नारायणपुर और अन्य जिलों मेंअधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। 

राज्य गृह विभाग की सूची के अनुसार, रिचा मिश्रा को नारायणपुर की 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सेनानी के पद से स्थानांतरित कर बिलासपुर जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बनाया गया है। वहीं, बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात की जिम्मेदारी संभाल रहे रामगोपाल करियारे को कोरबा जिले के कटघोरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है। कटघोरा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश कुमार ठाकुर को बेमेतरा जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह धमतरी जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को बलरामपुर जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नारायणपुर की 16वीं वाहिनी में उप सेनानी के पद पर कार्यरत अभिषेक माहेश्वरी का स्थानांतरण 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, करकाभाट बालोद किया गया है। सूरजपुर की 10वीं वाहिनी में पदस्थ उप सेनानी बंतूराम भगत को रायगढ़ की छठवीं वाहिनी में पदस्थ किया गया है।मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत गीता वाधवानी को राजनांदगांव रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

गरियाबंद जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह को रायपुर नगरीय में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात बनाया गया है। वहीं, सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक सौरभ उईके को भी रायपुर नगरीय में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की विशेष शाखा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा को रायपुर नगरीय का सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन बनाया गया है। वहीं, वर्तमान में रायपुर नगरीय पुलिस लाइन में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत नीलेश द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की विशेष शाखा में उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ देवेन्द्र कुमार सिंह को सरगुजा जिले में उप पुलिस अधीक्षक यातायात बनाया गया है। कोंडागांव में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की जिम्मेदारी संभाल रहे रूपेश कुमार को धमतरी जिले में उप पुलिस अधीक्षक यातायात पद पर स्थानांतरित किया गया है। रायगढ़ जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक उत्तम प्रताप सिंह को सरगुजा जिले के सीतापुर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है। नारायणपुर में डीआरजी के उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार नेताम को सुकमा में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बनाया गया है। सुकमा जिले के दोरनापाल में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पद पर कार्यरत मनीष रात्रे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ में पदस्थ किया गया है।

वहीं, बस्तर जिले में उप पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे संगम राम को कबीरधाम जिले के बोड़ला में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बनाया गया है। बीजापुर जिले में विशेष आसूचना शाखा के उप पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग को सूरजपुर जिले में नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कोंडागांव जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक स्निग्धा सलामे को कोंडागांव में ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस भर्ती देखें बालोद जिले के दल्लीराजहरा में नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले को जिले में ही बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा में उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सरगुजा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के उप पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मण्डावी को दल्लीराजहरा में नगर पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है।

नारायणपुर में बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा की उप पुलिस अधीक्षक अमृता पैकरा को बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बनाया गया है। वहीं, वाड्रफनगर में पदस्थ रामावतार ध्रुव को राजनांदगांव जिले की बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा में उप पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है।पुलिस भर्ती देखें कोरिया जिले में उप पुलिस अधीक्षक अजाक के पद पर कार्यरत नेलसन कुजूर को सरगुजा रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पदस्थ कौशल किशोर वासनिक को कोरिया जिले में उप पुलिस अधीक्षक अजाक बनाया गया है। गरियाबंद जिले में उप पुलिस अधीक्षक लाइन के पद पर कार्यरत गोपाल कुमार वैश्य को कोरिया जिले में उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं, कोरिया जिले के उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर को बेमेतरा जिले में उप पुलिस अधीक्षक लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण रायपुर में पदस्थ श्रीकांत शुक्ला को बालोद जिले में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बनाया गया है। वहीं, बालोद जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक माया शर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण रायपुर में पदस्थ किया गया है।छत्तीसगढ़ समाचार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर कार्यरत रमेश चन्द्रा को बिलासपुर जिले में उप पुलिस अधीक्षक यातायात बनाया गया है। रायगढ़ जिले के उप पुलिस अधीक्षक सुशांतो बनर्जी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नई पदस्थापना दी गई है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ सत्यकला रामटेके को धमतरी जिले में उप पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राइम बनाया गया है।

इसी तरह बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कैंप कार्यालय में पदस्थ विवेक शर्मा को बेमेतरा जिले में उप पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरित किया गया है। गृह विभाग की इस सूची में कुल 33 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। स्थानांतरण आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थलों पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। इस फेरबदल से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में परिवर्तन होगा।