सक्ती 30 अक्टूबर 2026 - सक्ती जिले के हसौद पुलिस ने नकली नोट छापने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100 - 100 के 55 नोट और 500 - 500 के 24 नग नकली नोट के साथ नकली नोट छापने वाला कलर प्रिंटर, फेम एवं अन्य सामाग्री तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी कमांक CG 13 AZ 9089 जप्त कर दोनो आरोपियों के खिलाफ हसौद थाने में धारा 178, 179, 180, 181,3 (5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान नरेश कुमार आदित्य पिता फूलसाय आदित्य उम्र 36 साल और  संजय आदित्य पित्ता जगतराम आदित्य उग्र 30 साल के रूप में हुई है.दोनो कहरापारा कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के रहने वाले है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी ओम साहू पिता प्रमोद साहू उम्र 19 साल निवासी हसौद थाना ने दिनांक 27 10 .2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बजरंग चौक में डेली नीड्स का दुकान है दिनांक 23.10.2026 को शाम करीबन 07.30 बजे दो व्यक्ति उसके दुकान पर नकली नोट खपाने आये थे कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। जिसके बाद ग्राम कोसीर जाकर आरोपी नरेश कुमार आदित्य, संजय आदित्य को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में बताए कि संजय कुमार आदित्य के घर में कलर प्रिंटर मशीन है जिसमें 500/रू. एवं 100/रू के कुल 80 नकली नोट छापे थे। जिसमें से कुछ नकली नोट को लेकर  हसौद में बजरंग चौक के पास एक डेली नीड्स की दुकान में खपाने के लिए गये थे जहां दुकानदार द्वारा जाली नोट है कहकर पहचान लेने से दोनो वापस आ गये थे।

आरोपियों के कब्जे से 01 नग कलर प्रिंटर, 01 जग स्केल, 01 नग कटर, 01 नग गोद का डिब्बा, 01 नग हरा रंग का चमकीला टेप, 03 नग ए-4 साईज फोटो निकालने का पेपर, 02 नग कलर फोटो निकालने वाला 500/रू एवं 100/रू निकालने के लिए बनाये गये फ्रेम अन्य सामाग्री एवं घटना में प्रयुक्त ब्लू कलर का एक्टिवा स्कूटी कमांक सीजी 13 एजेड 9089 को जप्त किया गया है।