देहरादून 30 अक्टूबर 2026 - उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से फाटा जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चमोली पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के इलाके में हुआ. हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है. हेलिकॉप्टर की लोकेशन अचानक गायब होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थीं।

तलाशी अभियान में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए थे, लेकिन खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर की सही लोकेशन का पता लगाने में मुश्किल आ रही थी. अब चमोली पुलिस ने हेलिकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

UCADA की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु समेत कुल छह लोग सवार थे. पैसेंजर मैनिफेस्ट में पांच यात्रियों के नाम प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज दर्ज हैं।

हादसे की सूचना वाले इलाके में लगातार बारिश हो रही है और घने बादल छाए हुए हैं. इससे दृश्यता काफी कम है. ऐसे में रेस्क्यू टीमों को हेलिकॉप्टर की लोकेशन तलाशने में परेशानी हो रही है. फिलहाल टीमें बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच के इलाके में खोज अभियान चला रही हैं. हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन की टीमें मलबे का पता लगाने और रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाने में जुटी हैं।