बिलासपुर 20 नवम्बर 2026 -  पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर मंडल के अंतर्गत बृंदामल स्टेशन में बृंदामल - झारसुगुड़ा फ्लाईओवर लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री- नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

21, 24 और 26 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58213 /58214 टिटलागढ़- बिलासपुर- टिटलागढ़ पैसेंजर दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। 

26 दिसंबर को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापत्तनम - अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से रवाना होगी। इस वजह से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ेगा।