बालोद 18 अगस्त 2026 - बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में बालोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय प्रजापति की नाबालिग युवती से रॉन्ग नंबर के जरिए पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को अपने शहर बुलाया और उसके साथ बार बार रेप किया। नाबालिग के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने डौंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की।
जांच के दौरान आरोपी के ग्वालियर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्वालियर पहुंचकर आरोपी अजय प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।










