कोरबा 16 अक्टूबर 2026 -  बालकोनगर पुलिस ने ग्राम फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट पर जुआ खेल रहे 8 जुआरियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 हजार 700 रुपए नकद, 7 बाईक, 7 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 

जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को बालकोनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट पर कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से पिकनिक स्पॉट की घेराबंदी की और जुआ खेल रहे आठ व्यक्तियों को पकड़ लिया।

पकड़े गए जुआरियो के नाम..

01. विजय कुमार वर्मा (40 वर्ष)  निवासी पोड़ीबहार, थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा।

02. हसीम कुरैशी (40 वर्ष) निवासी चिमनी भट्ठा, मानिकपुर।

03. देवेंद्र साहनी (35 वर्ष) निवासी ढोढ़ीपारा, चौकी सीएसईबी।

04. उज्ज्वल विश्वास (38 वर्ष) निवासी कृष्णा नगर, मानिकपुर।

05. धनीराम साहू (58 वर्ष) निवासी मुड़ापार, निषाद मोहल्ला। 

06. रहीस कुरैशी (49 वर्ष) निवासी मुड़ापार।

07. आरिफ खान (38 वर्ष) निवासी मुड़ापार बाजार रोड।

08. सूरजमल देवांगन (54 वर्ष) निवासी बुधवारी, काशीनगर।