कोरबा 08 मार्च 2024 - शादी का झांसा देकर सात साल तक दैहिक शोषण व दो बार गर्भपात कराने वाले आरक्षक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरक्षक पर सगाई कर दहेज में चार लाख नगद, सोने की अंगूठी, चेन और बुलेट भी लिया, पर बाद में शादी नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कोरबा एसपी शिकायत की थी।
युवती कहा था कि बुधवारी निवासी आरक्षक विकास केशरवानी से सात साल पहले उसके पिता के दुकान में मुलाकात हुई और फिर दोस्ती हो गई। इस दौरान आरक्षक ने शादी करने का वादा किया और सगाई की। उसने कोर्ट में ले जाकर स्टांप में लिखा पढ़ी भी कराई।
पीड़िता ने बताया कि सगाई में सामान लेने के बाद वह उससे संबंध भी बनाता रहा। उसका कहना था कि शादी तो होने ही वाली है। इस बीच वह गर्भवती हो गई, उसने दो बार गर्भपात भी कराया। उसने बताया कि आरक्षक विकास का दूसरी युवती के साथ प्रेम चल रहा है। उसके साथ भी आरक्षक ने शारीरिक संबंध बनाए और गर्भपात भी कराया है। अब दोनों युवतियों से शादी करने से आरोपी आरक्षक मुकर गया है।











