जांजगीर चाम्पा 07 अक्टूबर 2026 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा पेंडरी सुकली नहर में आज सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में महिला की लाश की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

महिला नहर तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किस हालत में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।