दंतेवाड़ा 18 अप्रैल 2023 - इस वक्त दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां तालाब में एक आरक्षक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है कयास लगाया जा रहा है कि आरक्षक नहाने के दौरान तालाब में डूब गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी। 

जानकारी के मुताबिक आरक्षक का नाम सुखलाल नेगी है और वह पुलिस लाईन में पदस्थ था जिसका शव मंगलवार को कारली के तालाब में मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।