बालोद 03 जनवरी 2023 - बालोद जिले में 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाई है बीती रात एक ईंट फैक्ट्री में रह रही मिताली देवांगन नाम की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमे पिता को मिस करना लिखा और माँ के मामले में जांच की मांग की है। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अर्जुन्दा कालेज में BSC की पढ़ाई कर रही थी बताया जा रहा है कि, अर्जुन्दा थाना के ग्राम मोहंदीपाट में यह घटना घटी है जिस फैक्ट्री में छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है, उसी फैक्ट्री में एक साल पहले उसकी माँ के साथ अनाचार हुआ था इसका जिक्र उसने अपने सुसाइड नोट में किया है फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।