दंतेवाड़ा 18 सितंबर 2023 - दंतेवाड़ा जिले में यात्रियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा जंयत्री के अवसर पर NMDC आकाश नगर घूम कर लौट रहे थे, तभी लोडिंग प्लांट के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि, पिकअप वाहन कटेकल्याण ब्लाक के टेटम गांव की है। पिकअप में 30 से 35 यात्री सवार थे। विश्वकर्मा जंयती के अवसर पर आकाश नगर जाने की छूट मिलने की वजह से हजारों की संख्या में वाहन आकाश नगर पहुंचे थे, पिकअप वाहन भी यात्रियों को भरकर आकाश नगर गई हुई थी। वापसी के दौरान हादसा हो गया।