नई दिल्ली 12 मई 2023 - CBSE ने 12वीं परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस साल 87.33 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रों से अपील है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना परिणाम चेक करें।

CBSE आधिकारिक वेबसाइट की लिस्ट

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

cbse.gov.in

बता दें, CBSE 12वीं परीक्षा 2023 के लिए कुल 16,96,770 छात्र उपस्थित हुए थे। एक छात्र को CBSE परिणाम 2023 में उत्तीर्ण होने के लिए सभी विषयों में कुल मिलाकर 33% (आंतरिक मूल्यांकन और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा दोनों को एक साथ लिया गया) अंक लाना जरूरी है।