दरभंगा 05 अगस्त 2026 - बिहार के दरभंगा से प्रेम प्रसंग का अजीबों गरीब मामला सामने आया है. एक तीन बच्चों की माँ अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी. जाते जाते महिला अपने साथ घर से जेवर और नगदी भी ले गई है. अब महिला का पति पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगा रहा है।

मामला जाले थाना क्षेत्र के कतरौल गांव का है. पीड़ित पति का नाम बृज नारायण यादव है. बृज नारायण यादव की पत्नी राधा देवी मंगलवार तीन बजे छोटे बेटे अवधेश को लेकर घर से भाग गयी. साथ ही 55 हजार रुपए नगद समेत सोने चाँदी के गहने भी ले गयी।

पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके अनुसार, साल 2012 में बृज नारायण यादव और राधा देवी की शादी हुई थी. दोनों के 3 बच्चे हैं. उनके परिवार में सबकुछ अच्छा चल रहा था. इसी बीच उसकी पत्नी को केवटी थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव के युवक से प्यार हो गया. कुछ दिनों तक तो सब चुपचाप चला लेकिन आखिर प्यार को कब तक छिपाया जा सकता है. जैसे ही भेद का पता चला दोनों ने भाग जाने का फैसला किया।

मंगलवार (4 अगस्त) की दोपहर राधा देवी बेटे अवधेश को लेकर घर से निकली और फिर वापस ही नहीं आयी. पति ने उसे ढूंढने की कोशिश की तो पता चला वो प्रेमी के साथ भाग गयी है और बेटे को भी ले गयी. साथ ही उसकी जमा पूंजी भी ले गयी. जिसमे 3 भर सोने के आभूषण, 25 भर चांदी के जेवर और 55 हजार रुपए शामिल है।

अब पीड़िता पति पुलिस से पत्नी और बेटे को खोजने की गुहार लगा रहा है. उसकी शिकायत पर पुलिस केस दर्ज जांच में जुट गयी है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।