जांजगीर चाम्पा दो चपरासी और महिला क्लर्क मोनिका पांडेय गई चंदे में , तीनो की नियुक्ति हुई निरस्त , जाने वजह

जांजगीर चाम्पा , 26-12-2021 5:56:08 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा दो चपरासी और महिला क्लर्क मोनिका पांडेय गई चंदे में , तीनो की नियुक्ति हुई निरस्त , जाने वजह
जांजगीर चांपा 25 दिसंबर 2021 - जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर ने गलत शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति हासिल करने वाले तीन कर्मियों की नियुक्ति निरस्त कर दी है। इनमें एक सहायक ग्रेड तीन और दो भृत्य शामिल हैं।
 
जिले के बम्हनीडीह विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अफ़रीद में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 श्रीमती मोनिका पांडेय , नवागढ़ विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में पदस्थ भृत्य सौरभ कश्यप और बलौदा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में पदस्थ भृत्य जीतू पोर्ते द्वारा गलत शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त की गई थी इन सभी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

सहायक ग्रेड 3 श्रीमती मोनिका पांडे, भृत्य जीतू पोर्ते और भृत्य  सौरभ कश्यप को दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार में पूर्व से ही परिवार का कोई अन्य सदस्य शासकीय सेवा में होने के कारण अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं पाई गई।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 के कंडिका 6  अ के अनुसार " दिवंगत विवाहित शासकीय सेवक के परिवार में यदि पूर्व से ही परिवार का कोई अन्य सदस्य शासकीय सेवा में है तो परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं होती है "

संयुक्त संचालक  शिक्षा संभाग बिलासपुर से जारी पत्र के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग से अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 के कंडिका 6 अ का पालन नहीं करने व अनुकंपा नियुक्ति को गलत पाए जाने का उल्लेख किया गया है।

जारी आदेश में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 की कंडिका 6  अ का पालन नहीं करने व अनुकंपा नियुक्ति को गलत पाए जाने के कारण सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है । इस आदेश के प्रसारण की तिथि से सेवा समाप्त की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर ने जारी आदेश में गलत शपथ पत्र प्रस्तुत प्रशासन विभाग को गुमराह करने का  उल्लेख किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH