सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती , 07/07/2026 5:58:12 PM
Anil Tamboli
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती 07 जुलाई 2026 - नगर पालिका परिषद, सक्ती में नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) बनाए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार सुमित शर्मा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वह केवल एक पद नहीं, बल्कि नगरवासियों की अपेक्षाओं और विश्वास का सम्मान है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ किया जाएगा। नगर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

एल्डरमैन सुमित शर्मा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में पेयजल, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। वे जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु बनकर कार्य करेंगे ताकि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जाएगा।

बता दे कि सुमित शर्मा वर्षों से समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ जनहित के कार्यों में उनकी निरंतर भागीदारी रही है। यही अनुभव अब नगर पालिका परिषद के माध्यम से नगर विकास की दिशा में उपयोगी साबित होगा।

सुमित शर्मा लंबे समय से मारवाड़ी युवा मंच, परशुराम सेवा समिति, ब्राह्मण समाज, श्रेष्ठभारत संस्था सहित अनेक सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देते रहे हैं। उनके सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क का लाभ निश्चित रूप से नगर पालिका परिषद एवं नगरवासियों को मिलेगा।

नगर पालिका सक्ती में एक शिक्षित, सामाजिक और जनसरोकारों से जुड़े एल्डरमैन के रूप में सुमित शर्मा की नियुक्ति को नगरहित में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। नगरवासियों को उम्मीद है कि उनके अनुभव, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान में प्रभावी पहल देखने को मिलेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH