सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती 07 जुलाई 2026 - सक्ती जिले के जैजैपुर पुलिस ने भीख मांग कर जीवनयापन करने वाली युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वालो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जैजैपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने जैजैपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भीख मांगकर अपना गुजर बसर करती है 29 जून 2026 की सुबह 07 बजे भीख मांगने अपने घर से निकली थी और भीख मांगकर करीबन 11 बजे अपने घर वापस आ रही थी। जब वह राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा के घर के पास पहुंची थी तब आरोपी राज कुमार कंवर उर्फ कोंदा एवं छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल पीड़िता के हाथ को पकड़कर खींचते हुए राजकुमार के घर ले गये।
इसके बाद घर का दरवाजा बंद कर राजकुमार उसके हाथ को पीछे से पकड़ा और फिर छतराम ने उसे जबरजस्ती काफी सारा महुआ शराब पिला दिया जिससे वह मदहोश होकर जमीन पर गिर गई तब आरोपी राजकुमार कंवर और छतराम कंवर पीड़िता से मदहोशी के हालत में 29 जून 2026 की सुबह 11 बजे से दिनांक 30 जून 2026 के शाम 05 बजे तक बारी बारी से लगातार दुष्कर्म किए है।
महिला संबंधी गंभीर अपराध में तत्काल IPC की धारा 70 (1), 127 (2) के तहत अपराध कायम कर दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को घटना कारित करना स्वीकार करने पर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
















