छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

बालोद , 07/07/2026 10:51:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

बालोद 07 जुलाई 2026 - बालोद जिले के गुण्डरदेही नगर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब शीतला तालाब में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान संतोष पटेल (35 वर्ष) के रूप में की गई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। 

जानकारी के अनुसार, संतोष पटेल पिछले दो दिनों से घर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच सोमवार को स्थानीय लोगों ने गुण्डरदेही नगर स्थित शीतला तालाब में एक शव पानी में तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही गुण्डरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पंचनामा कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध परिस्थितियों का लग रहा है, लेकिन मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या है या इसके पीछे किसी अन्य कारण की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH