छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

रायपुर , 07/07/2026 10:19:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

रायपुर 07 जुलाई 2026 - छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बेमेतरा और बालोद जिलों के कुछ क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और तेज आंधी चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने सूरजपुर, सरगुजा (अंबिकापुर), जशपुर, कांकेर, कोरिया, कोरबा, रायगढ़, बलरामपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। विशेषकर आकाशीय बिजली, तेज हवा और भारी बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासनों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH