छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सूरजपुर , 05/07/2026 1:41:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सूरजपुर 05 जुलाई 2026 - छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 4 युवकों ने महिला से गैंगरेप किया है। 27 जून को महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी। शाम को खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। महिला का पति नशे में था। वह इतना नशे में था कि रास्ते में गिर पड़ा। इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और महिला को अपने साथ खेत ले गए, जहां पति के सामने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।

घटना 27 जून शाम की है। पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। जहां दोनों ने सामान की खरीदारी की। लौटते समय पति ने कोसमा (चावल की शराब) पी ली। रात करीब साढ़े 8 बजे रास्ते में मंहगई निवासी ऋतु यादव (30) , रामजी (25), कपील और रामेश्वर ने महिला के पति को बंधक बना लिया और पत्नी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सभी आरोपी भी नशे की हालत में थे। जैसे-तैसे महिला अपने पति के साथ देर रात घर पहुंची। वह घटना से सहमी हुई थी। 2 दिनों बाद मामले की जानकारी अन्य लोगों को मिली तो महिला को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी जिसके बाद पीड़िता ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सूरजपुर SDOP अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 70 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी आदतन बदमाश हैं। मुख्य आरोपी ऋतु यादव है और वह करीब दो साल पहले वह हथियारबंद लूट के मामले में पकड़ा गया था और काफी समय तक जेल में रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH