सरपंच की हत्या के बाद सुलग उठा मालखरौदा , ग्रामीणों और प्रसासन के बीच नही बन पा रही है सहमति

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरपंच की हत्या के बाद सुलग उठा मालखरौदा , ग्रामीणों और प्रसासन के बीच नही बन पा रही है सहमति
जांजगीर चाम्पा 12 दिसम्बर 2021 - जांजगीर चाम्पा जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के रबेली सरपंच द्वारिका चन्द्रा की हत्या के बाद मालखरौदा सुलग गया है। रबेली और भुतहा गाँव के सैकड़ो ग्रामीण सरपंच के शव को बीरभांठा चौक में चक्काजाम कर दिए है , पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार ग्रामीणों को समझाईस दे रहे है लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए है , प्रसासन और ग्रामीणों के बीच सहमति नही बन पाने की वजह से लगभग चार घण्टे से सक्ती , डभरा और चन्द्रपुर मार्ग बाधित है।

बता दे की ग्राम पंचायत रबेली के आश्रित ग्राम भुतहा में बेजा कब्जा धारियों द्वारा बेजा कब्जा किए जमीन पर फसल लगाया गया था जिसका फसल काटकर सुपुर्दगी का आदेश तहसीलदार मालखरौदा द्वारा दिया गया था जिस पर आज से लगभग 3 दिन पहले प्रशासन की पूरी टीम वहां फसल काटने और सुपुर्द करने पहुंची थी लेकिन जमीन गीला होने की वजह से फसल कटाई नहीं हो सका था जिसे आने वाले कल सोमवार को तिथि फिर से दोबारा नियत की गई थी।

लेकिन बेजा कब्जा धारियों द्वारा आज सुबह फसल कटाई किया जा रहा था जिस पर सरपंच द्वारिका चन्द्रा ने विधिवत थाना और 112 की टीम को जानकारी देकर बेजा कब्जे जमीन पर पहुँचा जहां बेजा कब्जा धारियों ने सभी की उपस्थिति में सरपंच द्वारिका चन्द्रा के उपर जानलेवा हमला कर दिया।

सरपंच को ईलाज के लिए मालखरौदा सीएससी ले जाया गया जँहा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया था लेकिन रास्ते मे सरपंच द्वारिका चन्द्रा ने दम तोड़ दिया।

सरपंच द्वारिका चन्द्रा का शव जैसे ही मालखरौदा पहुँचा वहाँ पहले से मौजूद ग्रामीणों ने सरपंच के शव को रास्ते पर रख कर चक्काजाम कर दिया , खबर लिखे जाने तक समझाईस का दौर जारी है।
सरपंच की हत्या के बाद सुलग उठा मालखरौदा , ग्रामीणों और प्रसासन के बीच नही बन पा रही है सहमति
सरपंच की हत्या के बाद सुलग उठा मालखरौदा , ग्रामीणों और प्रसासन के बीच नही बन पा रही है सहमति

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH