सक्ती वाले ताकते रह गए और विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत बाराद्वार को दे गए यह सौगात

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती वाले ताकते रह गए और विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत बाराद्वार को दे गए यह सौगात
जांजगीर चांपा 08 दिसंबर 2021 - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बुधवार को प्रेस क्लब बाराद्वार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं विशिष्ट सेवा सम्मान समारोह के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के आसंदी से कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका प्रजातंत्र के सजग प्रहरी की है। 

डॉ महंत ने कहा कि इस जवाबदारी में शब्दों की बड़ी महिमा है। उन्होंने संत कबीर साहेब और तुलसीदास के दोहे के माध्यम से शब्दों की महत्ता को स्पष्ट किया। डॉ महंत ने जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन और विशिष्ट सम्मान समारोह आयोजन की प्रशंसा की। पत्रकारों की मांग पर उन्होंने प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।

साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से आंचलिक पत्रकारों को भी इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने अन्य नगरों से आए अतिथि पत्रकारों और जिले के पत्रकारों का सम्मान किया। 

जैजैपुर विधायक  केशव चंद्रा और चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने भी मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला और कोरोना संक्रमण के दौरान सजगता के साथ मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा निभाई गयी जिम्मेदारी की प्रशंसा की। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू अम्बेडोरे और नगर पंचायत बाराद्वार अध्यक्ष श्रीमती रेशमा सूर्यवंशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 
      
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशि कांत राठौर , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा , राघवेंद्र प्रताप सिंह , ठाकुर गुलजार सिंह , देवेश तिवारी , वीरेंद्र गहवइ , मनोज बघेल , मनहरण राठौर , दीपक ठाकुर , संतोष नामदेव , भोला सहित विभिन्न नगरों और जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सक्ती वाले ताकते रह गए और विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत बाराद्वार को दे गए यह सौगात

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH