भीषण सड़क हादसा , बस और ट्रक की टक्कर में 06 लोगों की मौके पर ही , मौत 25 घायल , 05 लोगो की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 03-12-2021 10:36:49 AM
Anil Tamboli
भीषण सड़क हादसा , बस और ट्रक की टक्कर में 06 लोगों की मौके पर ही , मौत 25 घायल , 05 लोगो की हालत गंभीर
बैतूल 03 दिसम्बर 2021 - बैतूल जिले में हुए एक सड़क हादसे में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर मुलताई-प्रभातपट्टन मार्ग पर नरखेड़ गांव के पास दोपहर के वक्त हुआ है। यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 25 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुलताई थाना प्रभारी सुनील लता के मुताबिक, प्रभातपट्टन से मुलताई के ओर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद दुर्घटना का शिकार हुए वाहन पलट गए, जिससे बस चालक समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे में कुल 25 यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिनमें से 5 की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के वरुद शहर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान बस चालक शेख राशिद (65), छाया पाटिल (40), सुनील पिपर्डे (45), भीमराव धोटे (60), देवराज पंडोले (60) और तेजस्वी (19) के रूप में हुई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भीषण सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो ये सुनिश्चित करें की हादसे में घायल लोगों का उचित हो और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दी जाए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH