जांजगीर चाम्पा जिले में होगी रोजगार सहायकों की भर्ती , जल्द करे आवेदन , इस तारीख तक कर सकते है आवेदन , ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर
जांजगीर चाम्पा , 01-12-2021 3:07:46 AM
जांजगीर चांपा 30 नवम्बर 2021 - महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जनपद पंचायत बम्हनीडीह के 6 ग्राम पंचायत मौहाडीह (गि) , सोनियापाठ , परसापाली ( रि), भंवरमाल , देवरहा और भागोडीह में रोजगार सहायको के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पंजीकृत डाक से 9 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जनपद पंचायत बम्हनीडीह एवं सबंधित ग्राम पंचायतों से संपर्क किया जा सकता है। संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच , सचिव को स्थानीय स्तर पर भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया है।
















