जांजगीर चाम्पा जिले में धान खरीदी केंद्र नई ब्यवस्था लागू , कलेक्टर ने टोकन सिस्टम में किया बदलाव , पढ़े पूरी खबर

जांजगीर चाम्पा , 01-12-2021 2:53:59 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में धान खरीदी केंद्र नई ब्यवस्था लागू , कलेक्टर ने टोकन सिस्टम में किया बदलाव , पढ़े पूरी खबर
जांजगीर चांपा 30 नवम्बर 2021 - एक दिसंबर से जिले में राज्य का सबसे बड़ा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान प्रारंभ हो रहा है। धान खरीदी के लिए बड़े-छोटे किसानों को 30 और 70 के अनुपात में टोकन जारी किए जाएंगे।

कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज जिला पंचायत में आयोजित बैठक में कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक दिसंबर से प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने नोडल अधिकारियों और खरीदी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर कहा है कि जिले के सभी  उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें ताकि एक दिसंबर से खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। 

कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार  30 बड़े किसान और 70  छोटे किसानों के अनुपात में टोकन काटा जाय। टोकन देने में पहले आओ पहले पाओ का नियम लागू करें। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केन्द्र में भीड़ न हो इसके लिए हर गांव के लिए टोकन जारी करने अलग-अलग तिथि निर्धारित करें। इसका स्थानीय स्तर पर मुनादी एवं फ्लेक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाय। 

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं धान खरीदी से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर हेल्प लाईन नंबर स्थापित किया गया है। कोई भी व्यक्ति धान खरीदी से संबंधित अपनी समस्या के संबंध में हेल्प लाईन नंबर- 07817-222090 पर सूचना दे सकता है। इसके लिए सहायता केन्द्र में कर्मचारियों की नामजद ड्यूटी लगाई जा रही है। प्राप्त सूचना का पंजी में संधारण किया जाएगा। समस्या के निराकरण होने पर पंजी में इसका उल्लेख भी होगा। सूचना देने वाले का नाम, पता, नंबर भी दर्ज किया जाएगा। 

उप पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने सभी धान खरीदी  नोडल अधिकारियों को बताया कि अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों पर विशेष ध्यान दें। कानून व्यवस्था पालन करवाने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष का नंबर- 94791-93199 पर तत्काल सूचना दे सकते है। संबंधित थाने के पुलिस अधिकारी से तत्काल सहायता मिल सकेगी। 
     
कलेक्टर ने कहा कि निगरानी दल के अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट को गुगल शीट पर रोज अपडेट किया जाएगा। जिससे उपार्जन केन्द्र से संबंधित आवश्यकता एवं शिकायतो का निराकरण समय पर किया जा सके। कलेक्टर ने जिला पंजीयक एवं सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी से कहा कि विगत वर्ष जिन किसानों के बारदानों का उपयोग किया गया था। उसका निर्धारित दर पर भुगतान हो जाना चाहिए। कलेक्टर ने तकनीकी कारणों से लंबित भुगतानों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने कहा।
 
कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि वे अपने- अपने क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। बुधवार 1 दिसंबर से सभी उपार्जन केन्द्र धान खरीदी के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे।  उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। जिला स्तर से सभी उपार्जन केन्द्रों में नये बारदानें, पीडीएस के बारदानें उपलब्ध करवाया गया है। मीलर्स से भी बारदाना शीघ्र उपलब्ध करवाया जाएगा।  
     
बैठक में डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर , एडीएम श्रीमती लीना कोसम सहित विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH