कोरोना ने नए वैरिएंट के बीच बर्ड फ्लू की आहट , एक दिन में 30 कौवों के मरने से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना ने नए वैरिएंट के बीच बर्ड फ्लू की आहट , एक दिन में 30 कौवों के मरने से मचा हड़कंप
आगर मालवा 29 नवम्बर 2021 - करीब एक साल बाद आगर जिले में फिर बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ने लगी हैं। रविवार को सुबह से शाम तक मटन मार्केट , पुराने डिपों तथा बड़ा तालाब के पास स्थित गणेश मंदिर के पास 30 कौए मृत पाए गए, जबकि 3 मरणासन्न थे। मरणासन्न कौओं की भी कुछ देर बाद मौत हो गई। पशु पालन विभाग ने कौओं की मौत बर्ड फ्लू से हो रही हैं या अन्य किसी वजह से इसकी पुष्टी के लिए एक मृत कौए का बिसरा जांच के लिए भोपाल भेजा हैं। नगर पालिका आगर ने सभी मेटों को सतत निगरानी रखने व तत्काल जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। वही अन्य नगर परिषदों में भी पशु पालन विभाग द्वारा अधिकारियों को सतर्कता बरतने सम्बंधि जानकारी दी गई हैं।

कौओं की मौत का सिलसिला रविवार सुबह से शुरू हुआ। नपा के स्वच्छता निरीक्षक बसंत डुलगज साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेने छावनी आ रहे थे। मटन मार्केट के पास में 9 कौए मृत अवस्था में मिले, जबकि बड़ा तालाब गणेश मंदिर के पास 4 तथा अन्य स्थानों पर 3 कौए मिले। नपा अधिकारियों की माने तो सुबह विभिन्न स्थानों से 16 कौए मृत मिले। जबकि शाम को नपा के सफाई मेट व कर्मचारियों ने पुराने डिपों के पास मटन मार्केट व अन्य स्थानों पर जा कर देखा तो 17 कौए मृत पाए गए। इसकी सुचना तत्काल स्वच्छता निरीक्षक डुलगज ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद पशु पालन विभाग से आए अंकित जैन ने एक मृत कौए बिसरा लिया।

जिन स्थानों पर सुबह व शाम को कौए मृत मिले थे उन स्थानों को चिन्हित करने के बाद नगर पालिका ने वहा सेनेटाइजर का छिडकाव करवाया। नपा के स्वच्छता निरीक्षक डुलगज ने बताया कि सभी सफाई मेटों को प्रतिदिन सतर्क रहकर इन स्थानों पर बार-बार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं तथा मृत कौओं को नपा के ट्रेंचिंग ग्राउंड ले जा कर डम्प कराया गया हैं।

बता दे की विगत वर्ष इन्ही दिनों में पुराने डिपों के आस-पास, बड़ौद रोड़, मटन मार्केट, बड़ा तालाब गणेश मंदिर आदि स्थानों पर प्रतिदिन कौए मृत मिलते थे। नपा द्वारा लगातार इन स्थानों को सेनेटाइज करवाने के साथ ही सावधानियां बरती गई। जिसके बाद कौओं की मौत में कमी आई थी। सुत्र बताते हैं कि उस समय करीब 565 कौओं की मौत हो गई थी। गत वर्ष भी पशु पालन विभाग द्वारा मृत हुए कौए का बिसरा जांच के लिए भोपाल भेजा गया था तथा मटन मार्केट में स्थित दुकानों से भी सेम्पल लिए गए थे। नपा ने उस समय कई मुर्गा, मुर्गियों को नष्ट कराने की कार्यवाही भी की थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH