स्कुलो में फिर लगा कोरोना के नए वैरिएंट का ग्रहण , स्कुलो को लेकर पुराना आदेश हुआ निरस्त नया आदेश जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कुलो में फिर लगा कोरोना के नए वैरिएंट का ग्रहण , स्कुलो को लेकर पुराना आदेश हुआ निरस्त नया आदेश जारी
भोपाल 28 नवम्बर 2021 -  कोरोना के नए वैरिएंट से उपजे खतरे को लेकर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने निर्णय किया कि सोमवार से स्कूल विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। विद्यार्थियों को आनलाइन शिक्षा का विकल्प भी दिया जाएगा। जो बच्चे स्कूल आएंगे, उसके लिए माता-पिता की सहमति जरूरी होगी। वहीं, विदेश से आने वाले यात्रियों पर न सिर्फ नजर रखी जाएगी बल्कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच भी कराई जाएगी।

कोरोना के नए वैरिएंट और प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री ने रविवार को समीक्षा बैठक बुलाई। इसमें स्कूलों को लेकर निर्णय लिया गया कि सोमवार से ये विद्यार्थियों की पचास प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे। आधे बच्चे तीन दिन और आधे तीन दिन आएंगे। आनलाइन शिक्षा का विकल्प भी बच्चों के पास रहेगा। 

स्कूलों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के सभी उपाय करने होंगे। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर उन्होंने कहा कि सावधानी जरूरी है। जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। मास्क लगाना अनिवार्य है। इसको लेकर रोको-टोको अभियान चलेगा। विदेशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाए। उनकी जांच कराई जाए और यदि आवश्यक हो तो आइसोलेशन में रखा जाए। सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं होगी पर कोरोना की रोकथाम संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर सावधानी बरतने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बीते एक माह में विदेश से जो भी यात्री आए, उनकी जांच करवाई जाए। प्रदेश में जांच की संख्या कम न हो। जहां भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आते हैं, वहां विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। दिसंबर में कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका शत-प्रतिशत पात्र व्यक्ति को लग जाए, इसकी चिंता की जाए। 

आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक जल्द बुलाई जाए। वे एक दिसंबर को समिति के सदस्यों से चर्चा करेंगे। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH