5 लोगों की सामूहिक खुदकुशी का मामला , अब तक 4 लोगो की मौत , मौत के साथ शुरू हुई राजनीति

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
5 लोगों की सामूहिक खुदकुशी का मामला , अब तक 4 लोगो की मौत , मौत के साथ शुरू हुई राजनीति
भोपाल 28 नवम्बर 2021 - मध्य प्रदेश के भोपाल में परिवार की सामूह‍िक आत्महत्या की कोशिश मामले में अब चौथी मौत हो गई है. परिवार के मुखिया संजीव जोशी ने भी देर रात दम तोड़ दिया. शुक्रवार को संजीव जोशी की छोटी बेटी पूर्वी और मां नंदिनी की मौत हो गई थी. शनिवार को बड़ी बेटी ग्रीष्मा की मौत हुई थी. इसके बाद शनिवार-रविवार की दरमियानी रात संजीव ने भी दम तोड़ दिया. अब परिवार में केवल पत्नी ही बची हैं. शनिवार को ही बीजेपी विधायक ने गंभीर अवस्था में इलाज करवा रहे संजीव को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा था और फोटो शेयर किया था जिसके बाद विधायक को सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल भी क‍िया था।

कांग्रेस ने बीजेपी विधायक के इस व्यवहार को अनुचित बताया था और अब संजीव की मौत के बाद विधायक पर आईसीयू में गंभीर अवस्था में इलाज करवा रहे शख्स के साथ फोटो सेशन को लेकर एफआईआर की मांग की गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा है कि 'क़र्ज़ के कारण ज़हर खाने वाले जिस बेसुध व्यक्ति को अस्पताल के ICU में चेक देते हुए विधायक कृष्णा गौर व उनके समर्थकों ने जो फ़ोटो सेशन किया था, उसकी भी आज मौत हो गई. ICU प्रोटोकाल का उल्लंघन होने पर ज़िम्मेदार डॉक्टर्स , अस्पताल प्रबंधन , भाजपा नेताओं पर तत्काल प्रकरण दर्ज हो. क़र्ज़ के कारण ज़हर खाने वाले जिस बेसुध व्यक्ति को कल अस्पताल के ICU में चेक देते हुए विधायक कृष्णा गौर व उनके समर्थकों ने जो फ़ोटो सेशन किया था,उसकी भी आज मृत्यु हो गयी।

बता दें कि भोपाल में कर्ज में डूबे एक मैकेनिक ने अपनी दो बेटियों , पत्नी और मां के साथ जहर पी लिया था. इस सामूहिक आत्महत्या के लिए मैकेनिक और उसके परिवार ने कुछ लोगों को ज़िम्मेदार बताया था जो सूदखोरी का काम करते हैं और पैसा वापस लेने के लिए परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे।
5 लोगों की सामूहिक खुदकुशी का मामला , अब तक 4 लोगो की मौत , मौत के साथ शुरू हुई राजनीति

ताज़ा समाचार

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH