जांजगीर चाम्पा जिले का यह रेल फाटक दो दिन के लिए रहेगा बन्द , असुविधा से बचने के लिए पढ़े पूरी खबर
जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
बिलासपुर 27 नवम्बर 2021 - रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत नैला - अकलतरा स्टेशनों के मध्य किमी. 677/02-04 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 345 (बलौदा फाटक) को दिनांक 28 नवम्बर 2021 (रविवार) एवं 29 नवम्बर 2021 (सोमवार) प्रातः 08 बजे से रात्रि 07 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही किमी 678/07-09 पर स्थित कन्हाई बंद लो हाइट सबवे (LHS) से उपलब्ध है ।
















