जांजगीर चाम्पा जिले मे नवीन वाहन प्रदूषण जांच केन्द्र के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
जांजगीर चाम्पा , 25-11-2021 4:54:50 AM
जांजगीर चांपा 24 नवंबर 2021 - छत्तीसगढ़ मोटर यान प्रदुषण जांच केन्द्र योजना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 20 नवीन प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापना हेतु ऑनलाईन आवेदन विभाग के पोर्टल www.parivahan.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं।
ऑनलाईन आवेदन के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला परिवहन कार्यालय जांजगीर-चांपा में प्रस्तुत करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय जांजगीर से संपर्क किया जा सकता है।
















