मालखरौदा में इस तारीख को लगाया जाएगा पंजीयन और कैरियर मार्गदर्शन शिविर
जांजगीर चाम्पा , 25-11-2021 3:18:17 AM
जांजगीर चांपा 24 नवंबर 2021 - जिला रोजगार कार्यालय द्वारा मालखरौदा के शासकीय ITI कॉलेज में रोजगार पंजीयन एवं कैरियर मार्गदशन का आयोजन गुरूवार 25 नवम्बर को किया जा रहा है। रोजगार पंजीयन शिविर में नया पंजीयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा।
नए पंजीयन के लिये सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन कराकर सत्यापन हेतु समस्त शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्रों के साथ आवेदक को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।
रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण का कार्य प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक किया जावेगा। शिविर में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, कैरियर मार्गदर्शन में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
















