शराब दुकान के गार्ड की हत्या का मामला , पिछले 12 घंटे से चक्काजाम कर बैठे है ग्रामीण , मुआवजे पर नही बन रही है सहमति

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराब दुकान के गार्ड की हत्या का मामला , पिछले 12 घंटे से चक्काजाम कर बैठे है ग्रामीण , मुआवजे पर नही बन रही है सहमति
जांजगीर चाम्पा 23 नवम्बर 2021 - नरियरा शराब दुकान में हुई गार्ड की हत्या से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण पिछले 12 घंटे से मूलमुला त्रिमूर्ति चौक पर चक्का जाम किए हुए हैं। परिजनो की मांग पर सहमति नहीं बन पाने से चक्काजाम खत्म होने का नाम नही ले रहा है , चक्काजाम की वजह से बिलासपुर से शिवरीनारायण और अकलतरा जाने वाली सभी मार्ग बंद है।आवागमन बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाईन लग गई है। 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल व प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और परिजनों को लगातार समझाइश दी जा रही है लेकिन देर रात तक परिजनों से सामंजस्य नहीं बना पाई जहां परिजन चक्काजाम किए हुए हैं।

बता दे की अकलतरा ब्लाक के ग्राम नरियरा में देसी व विदेशी शराब की दुकान है जहां पर कोसा छडोलिया निवासी महेश्वर शांडिल्य पिता रामेश्वर शांडिल्य उम्र 42 वर्ष गार्ड की नौकरी करता था जिसकी बीती रात अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या कर दी गई थी इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे और शव को देखकर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मूलमुला के त्रिमूर्ति चौक में धरने पर बैठ गए। सुबह 9:00 बजे से त्रिमूर्ति चौक पर चक्का जाम किया जा रहा है जो अभी तक जारी है|

परिजनों ने मांग की है कि उन्हें मुआवजे के तौर पर एक करोड़  रुपए दिया जाए साथ ही उनके आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए और हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।  

प्रशासन ने परिजनों के सामने प्रस्ताव रखा कि परिजनों को एक लाख रुपए तत्कालिक राशि दी जाएगी साथ ही इंश्योरेंस कंपनी की ओर से ढाई से तीन लाख रुपए दिया जाएगा साथ ही आश्रित को प्लेसमेंट नौकरी दी जाएगी। लेकिन परिजनों ने प्लेसमेंट नौकरी को लेने से इंकार कर दिया और सरकारी नौकरी व  मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपए की मांग पर अड़े हुए है। 

परिजनों को समझाने के लिए ADM लीना कोसम , पामगढ़ SDM करुण डहरिया , तहसीलदार जयश्री पथे, डीएसपी चंद्रशेखर परमा , मुलमुला थाना प्रभारी जीतेंद्र बंजारे , पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे , आबकारी अधिकारी और शराब दुकान के अधिकारी मौजूद है जो लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
शराब दुकान के गार्ड की हत्या का मामला , पिछले 12 घंटे से चक्काजाम कर बैठे है ग्रामीण , मुआवजे पर नही बन रही है सहमति

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH