जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , शराब दुकान के गार्ड की हत्या , शराब दुकान के अंदर मिली लाश , आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , शराब दुकान के गार्ड की हत्या , शराब दुकान के अंदर मिली लाश , आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा 23 नवम्बर 2021 -  जांजगीर चाम्पा जिले में शराब दुकान के गार्ड की हत्या कर दी गई है गार्ड का शव मंगलवार सुबह दुकान के अंदर की पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वारदात को सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को अंजाम दिया गया है। घटना के विरोध में गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुलमुला में चक्काजाम कर दिया है, जिसके कारण पिछले 3 घंटे से जांजगीर-बिलासपुर रोड बंद है। मामला मुलमुला थाना के नरियरा गांव का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, महेश्वर शांडिल्य(42) ग्राम छयडोलिया का निवासी था। वह नरियरा गांव में शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करता था। सोमवार रात को भी वह ड्यूटी के लिए दुकान आया था। इसी बीच देर रात ही किसी ने उसकी हत्या कर दी। जब दुकान के कर्मचारी सुबह दुकान पहुंचे, तो अंदर गार्ड का शव पड़ा था।

कर्मचारियों ने देखा कि महेश्वर का शव दुकान के अंदर बेड पर पड़ा हुआ है। उसके चेहरा को तकिए से दबाया गया था। आस-पास काफी खून फैला हुआ था। शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। कर्मचारियों ने इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों को भी बताया गया।

यह खबर सुनते ही छयडोलिया के लोग काफी नाराज हो गए। वह सभी सुबह करीब 10 बजे ही मुलमुला के त्रिमूर्ती चौके के पास पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों का कहना है बार-बार इस इलाके में इस तरह की घटना हो रही है और पुलिस ध्यान नहीं देती। चक्काजाम की वजह से जांजगीर-बिलासपुर मार्ग और मुलमुला शिवरीनारायण रोड बंद है पुलिस की टीम ग्रामीणों को समझाने में लगी है।

अभी यह नहीं पता चल सका है कि वारदात को किसने अंजाम दिया है। पुलिस की टीम मौके पर है। शराब दुकान को सील कर दिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। एसपी और पुलिस के सीनियर अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच रहे हैं। वहीं यह भी पता चला है कि महेश्वर सोमवार रात को नरियरा में संचालित मोटू ढाबा में खाना खाने गया था। उसी दौरान उसका किसी से विवाद हुआ था। पुलिस इस मामले में अब अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH