दुर्गा पंडाल में फायरिंग , एक ब्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुर्गा पंडाल में फायरिंग , एक ब्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल , पुलिस जाँच में जुटी
आयोध्या 14 अक्टूबर 2021 - उत्तर प्रदेश के अयोध्या के फैजाबाद कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडाल में चली फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि इस तीन लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक दुर्गा पूजा पंडाल में कुछ बदमाशों ने फायरिंग की और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. अयोध्या एसएसपी शैलेश पांडेय के मुताबिक तीन वाहनों में सवार बदमाशों ने नील गोडम पूजा पंडाल में गोलीबारी की, जिसमें एक मंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस इस मामले का जांच कर रही है।

गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी घटना स्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्व वाहनों से आए थे और उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल पर तेजी से फायरिंग शुरू कर दी और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं बदमाशों की गोलीबारी में दो लड़कियां भी घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर हैं।

इस मामले को लेकर जिले के एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मौके पर मिले हमलावरों की कारों को कब्जे में लिया गया है और उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में मनजीत यादव का किसी से एक दिन पहले ही विवाद हुआ था और पुलिस इसे रंजिश के ऐंगल से देख रही है. वरिष्ठ पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच में पता चला है कि यह घटना निजी रंजिश के चलते अंजाम दी गई है. हालांकि इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH