छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

दुर्ग , 13/03/2026 5:40:48 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

दुर्ग 13 मार्च 2026 - दुर्ग जिले के समोदा में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामले में कलेक्टर अभिजीत सिंह की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से पहले एकता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू और ग्राम समोदा की पटवारी अनिता साहू से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था।

दरअसल जिस खेत में अफीम की फसल लहलहा रही थी, उसे कृषि विभाग के अधिकारी लगातार मक्का की फसल बताकर रिपोर्ट करते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जांच के दौरान सबसे बड़ी गड़बड़ी कृषि विस्तार अधिकारी के स्तर पर सामने आई थी।

दस्तावेजों की जांच में पता चला कि विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के जिस खेत को कृषि विस्तार अधिकारी ने मक्का फसल का प्रदर्शन प्लॉट बताया था, वहां वास्तव में धान की खेती हो रही थी। इससे यह संकेत मिलता है कि शासन को गुमराह करते हुए जानबूझकर खेत का स्थान बदला गया। इतना ही नहीं, प्रदर्शन प्लॉट के नाम पर राज्य शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी जारी कर दी गई।

नियम के अनुसार प्रदर्शन प्लॉट की फोटो उसी किसान के साथ ली जानी चाहिए जिसे सरकारी लाभ मिलना है। लेकिन रिपोर्ट में धान की जगह मक्का के खेत के पास एक अन्य किसान को खड़ा कर फोटो खींचकर अपलोड कर दी गई। जांच में यह भी सामने आया कि जिस खेत की मक्का की फोटो लगाई गई उसके ठीक पीछे अफीम की खेती की जा रही थी।

फसलों के सर्वे के लिए नियुक्त फसल सर्वेयर शशि कांत साहू ने सितंबर 2025 में खेत का डिजिटल सर्वे किया था। इसके बाद उसने फोटो को गिरदावरी सॉफ्टवेयर में जानकारी अपलोड की। इसमें उसने खसरा नंबर 309 को पड़ती भूमि और खसरा नंबर 310 में धान की फसल होने की जानकारी दर्ज की, जबकि जांच में पाया गया कि इन्हीं दोनों खसरा नंबरों पर अफीम की खेती की जा रही थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH