छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

बलरामपुर , 13/03/2026 6:12:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

बलरामपुर 13 मार्च 2026 - बलरामपुर जिले के रामानुजगंज - वाड्रफनगर मार्ग पर आज सुबह ट्रक और ट्रेलर के बीच हुए टक्कर में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की मदद से ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया गया। ये हादसा बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम महुली के पास घटित हुआ।

बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त ट्रक राइस मिल से चावल लोड कर वाड्रफनगर की ओर जा रहा था। ट्रक को विजयनगर निवासी संतोष गुप्ता चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेलर का चालक अरबाज केबिन के अंदर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका।

देखते ही देखते पूरा ट्रेलर आग की चपेट में आ गया और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का शीशा तोड़कर चालक संतोष गुप्ता को बाहर निकाला। वह भी ट्रक के केबिन में फंसा हुआ था। गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH