सक्ती - क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा लोगो से की अपील, कही यह बात

स्पॉन्सर्ड , 27/05/2026 10:18:49 AM
Anil Tamboli
सक्ती - क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा लोगो से की अपील, कही यह बात

सक्ती 27 मई 2026 - सक्ती जिला पंचायत के सभापति व बाराद्वार के युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर क्षेत्र वासियों से संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करने की अपील की है।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने क्षेत्र और जिले वासियों से पर्याप्त पानी पीने, बाहर निकलते समय पानी साथ रखने तथा अनावश्यक रूप से तेज धूप में जाने से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि छोटी-सी सावधानी स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने आगे कहा कि यदि संभव हो तो घर, दुकान, कार्यालय अथवा सार्वजनिक स्थानों के आसपास राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था अवश्य की जाए, क्योंकि संवेदना का यह छोटा प्रयास किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए राहत और संबल बन सकता है।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने विशेष रूप से बच्चों, बुज़ुर्गों, श्रमिक साथियों तथा खुले में कार्य करने वाले लोगों का ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ती दिखाई दे, तो उसे तुरंत छायादार या ठंडी जगह पर ले जाकर पानी, ओआरएस अथवा अन्य तरल पदार्थ उपलब्ध कराए जाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता भी सुनिश्चित की जाए।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील होने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि घर, आंगन, छत, दुकान अथवा आसपास पानी का एक छोटा पात्र रखने जैसी छोटी पहल इस भीषण गर्मी में किसी जीव के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।

ताज़ा समाचार

तेज रफ्तार लॉरी और बोलेरो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
तेज रफ्तार लॉरी और बोलेरो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
सक्ती - क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा लोगो से की अपील, कही यह बात
सक्ती - क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा लोगो से की अपील, कही यह बात
छत्तीसगढ़ - शातिर ठग ने भाजपा विधायक को लगाया 10 हजार का चूना, ऐसे दिया ठगी को अंजाम

छत्तीसगढ़ - गैस गोदाम के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने पहचान के लिए जारी किया पोस्टर

15 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर रेप, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने दिया वारदात को अंजाम

सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का मुख्य आरोपी गनपत बघेल गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया संदीप यादव गिरफ्तार, 46 हजार नगद और मोबाईल जप्त

छत्तीसगढ़ - सालों से बंद टॉकीज के पास IPL में सट्टा खेला रहे सटोरिया मनीष भौमिक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH