जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया संदीप यादव गिरफ्तार, 46 हजार नगद और मोबाईल जप्त
जांजगीर चाम्पा 27 मई 2026 - चाम्पा पुलिस ने iPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते एक सटोरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल और 46 हजार रुपए जब्त किया है। गिरफ्तार सटोरिया का नाम संदीप यादव (27 वर्ष) बताया जा रहा है। चाम्पा पुलिस ने सटोरिया संदीप यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 07 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दरअसल चाम्पा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र के मंझली तालाब के पास एक युवक IPL मैच कोलकाता नाइट राइडर्स एवं दिल्ली कैपिटल्स के मध्य खेले जा रहे मुकाबले में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। इस सूचना पर थाना चांपा पुलिस एवं साइबर थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप यादव (27 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 26 मंझली तालाब के पास थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा बताया। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन में IPL मैच पर सट्टा लगाए जाने पाए जाने पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 262 /26 दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड भेजा गया।
















