छत्तीसगढ़ - शातिर ठग ने भाजपा विधायक को लगाया 10 हजार का चूना, ऐसे दिया ठगी को अंजाम

रायपुर , 27/05/2026 9:50:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शातिर ठग ने भाजपा विधायक को लगाया 10 हजार का चूना, ऐसे दिया ठगी को अंजाम

रायपुर 27 मई 2026 - छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया जा रहा है। मामले का खुलासा पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेगी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने फोन कॉल के जरिए खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक बताया था। उसने दावा किया कि वह भुवनेश्वर जा रहा है और रास्ते में ड्राइवर से विवाद होने के कारण मुश्किल में फंस गया है। इसी बहाने उसने डीजल भरवाने के लिए तत्काल पैसों की मांग की।

आरोपी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कई भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें लगा रखी थीं, जिससे उसकी बात पर आसानी से भरोसा हो गया। शुरुआत में उसने 4500 रुपए मांगे, लेकिन परेशानी की बात सुनकर विधायक पुरंदर मिश्रा की ओर से जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए आरोपी के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।

कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की, जिसके बाद विधायक को शक हुआ। उन्होंने संबंधित नेता के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ली, तब पता चला कि उस नाम का कोई व्यक्ति वहां कार्यरत ही नहीं है। इसके बाद खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन ओडिशा में ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरीके से और कितने लोगों को निशाना बनाया है।

घटना के बाद विधायक पुरंदर मिश्रा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा करने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे पुष्टि करना जरूरी है।

ताज़ा समाचार

तेज रफ्तार लॉरी और बोलेरो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
तेज रफ्तार लॉरी और बोलेरो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
सक्ती - क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा लोगो से की अपील, कही यह बात
सक्ती - क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा लोगो से की अपील, कही यह बात
छत्तीसगढ़ - शातिर ठग ने भाजपा विधायक को लगाया 10 हजार का चूना, ऐसे दिया ठगी को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शातिर ठग ने भाजपा विधायक को लगाया 10 हजार का चूना, ऐसे दिया ठगी को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गैस गोदाम के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने पहचान के लिए जारी किया पोस्टर
छत्तीसगढ़ - गैस गोदाम के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने पहचान के लिए जारी किया पोस्टर
15 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर रेप, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने दिया वारदात को अंजाम
15 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर रेप, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का मुख्य आरोपी गनपत बघेल गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का मुख्य आरोपी गनपत बघेल गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया संदीप यादव गिरफ्तार, 46 हजार नगद और मोबाईल जप्त
जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया संदीप यादव गिरफ्तार, 46 हजार नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - सालों से बंद टॉकीज के पास IPL में सट्टा खेला रहे सटोरिया मनीष भौमिक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सालों से बंद टॉकीज के पास IPL में सट्टा खेला रहे सटोरिया मनीष भौमिक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH