नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
कोलकाता 25 मई 2026 - पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नाबालिग लड़की ने गंभीर आरोप लगाया है। उसने कहा कि करीब एक महीने पहले कोलकाता के दक्षिणी इलाके में कार में लिफ्ट लेने के बाद दो लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
सरसुना पुलिस थाने में नाबालिग की मां की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी ने यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाया और बाद में उस फुटेज का इस्तेमाल पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए किया। यह घटना कथित तौर पर अप्रैल में तब घटी जब लड़की ने बेहाला के पास एक वाहन में लिफ्ट ली।
उन्होंने बताया कि कार में लड़की का एक परिचित भी मौजूद था। अधिकारी ने कहा, ‘यात्रा के दौरान लड़की को कोई खाद्य पदार्थ खिलाया गया जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बाद में उसने बताया कि उसे दूसरी जगह होश आया और उसे एहसास हुआ कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है। BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों की पहचान करने, घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाने और अपराध के सटीक स्थान की पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है।
















