छत्तीसगढ़ - गैस गोदाम के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने पहचान के लिए जारी किया पोस्टर

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 27/05/2026 9:02:14 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गैस गोदाम के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने पहचान के लिए जारी किया पोस्टर

खैरागढ़ 27 मई 2026 -  खैरागढ़ छुईखदान.गंडई क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया थाना क्षेत्र में स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला मर्ग क्रमांक 47/2026 के रूप में दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना दिनांक 26.05.2026 को लगभग शाम 17:00 बजे की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग सांवला, बाल काले तथा शरीर सामान्य कद-काठी का है। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई में गुलाबी रंग की माला बंधी हुई पाई गई है, जो पहचान का एक संभावित संकेत माना जा रहा है। इसके अलावा दाहिने हाथ पर एक गोदना भी पाया गया है, जिसमें “हरिओम” लिखा हुआ है।

पुलिस इन्हीं संकेतों के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है तथा गुमशुदा व्यक्तियों की सूची से भी मिलान किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान इस हुलिए से मेल खाती हो या किसी अज्ञात व्यक्ति के लापता होने की सूचना हो तो तत्काल थाना खैरागढ़ को सूचित करें।

मामले में पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479247401 और थाना खैरागढ़ के नंबर 9479192117 पर जानकारी देने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही आगे की जांच की दिशा स्पष्ट हो पाएगी।

ताज़ा समाचार

तेज रफ्तार लॉरी और बोलेरो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

सक्ती - क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा लोगो से की अपील, कही यह बात

छत्तीसगढ़ - शातिर ठग ने भाजपा विधायक को लगाया 10 हजार का चूना, ऐसे दिया ठगी को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शातिर ठग ने भाजपा विधायक को लगाया 10 हजार का चूना, ऐसे दिया ठगी को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गैस गोदाम के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने पहचान के लिए जारी किया पोस्टर
छत्तीसगढ़ - गैस गोदाम के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने पहचान के लिए जारी किया पोस्टर
15 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर रेप, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने दिया वारदात को अंजाम

सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का मुख्य आरोपी गनपत बघेल गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया संदीप यादव गिरफ्तार, 46 हजार नगद और मोबाईल जप्त

छत्तीसगढ़ - सालों से बंद टॉकीज के पास IPL में सट्टा खेला रहे सटोरिया मनीष भौमिक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH