छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार

जशपुर , 16-05-2026 2:46:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार

जशपुर 17 मई 2026 - छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिक्षिका से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले कांस्टेबल पर SSP ने इनाम घोषित किया है। आरोपी कांस्टेबल रूद्रमणी यादव का पता बताने वाले को 2000 हजार नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। पीड़िता की शिकायत के बाद से आरोपी आरक्षक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

थाना कांसाबेल में पदस्थ आरक्षक रूद्रमणी यादव पर शिक्षिका ने दुष्कर्म और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। थाना कांसाबेल में अपराध धारा 376 (2) (एन), 376(2) (क) (1), 313, 294, 506 (बी) भा.द.वि. एवं 3 (2) (v) 3 (1) (ब) (i) SC/ST दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। यह पूरा मामला जशपुर के कांसाबेल थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता शिक्षिका की शिकायत के मुताबिक, 2020 में उसके पति की मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। 2023 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान आरक्षक रूद्रमणी यादव से हुई थी। इस दौरान दोनों में बात चीत होते रहती थी। कांस्टेबल ने महिला के अकेले पन का फायदा उठाते हुए उसे झांसे में लिया और 28 अप्रैल 2023 को घूमने के लिए बटईकिला क्षेत्र ले गया था। यहां सुनसान स्थान पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि दो बार गर्भवती भी हुई। इस दौरान आरोपी ने दोनों बार दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया।आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता शिक्षिका उससे दूरी बनाने लगी, लेकिन आरोपी उसे संबंध बनाने के लिए दबाव डालकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता द्वारा मना करने पर आरोपी कॉन्स्टेबल विवाद करते हुए गाली-गलौज करता था।

इतना ही नहीं पीड़िता के परिजनों को काॅल करके उसे बदनाम करने की कोशिश भी की थी। साथ ही उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर वायरल कर उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता जब विरोध करती थी तो आरोपी खुद को बड़े अधिकारियों से पहचान बताकर धमकी देने लगता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??

खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम

सक्ती - महिला वकील का हत्यारा लोकनाथ पटेल सक्ती से गिरफ्तार, इसलिए दिया था वारदात को अंजाम

सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवा सटोरिये, दोनो है बड़े घर के लाल, IPL में लगवा रहे थे दांव, पुलिस कर रही पूछताछ

छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार

छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH