छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
सक्ती 16 मई 2026 - रायगढ़ SSP शशिमोहन सिंह ने ऑनलाइन सट्टे पर जो प्रहार किया है उससे काफी हद तक तीन से चार जिलों में सटोरियों की कमर टूट गई है। SSP शशिमोहन सिंह की यह कार्यवाही पूरे छत्तीसगढ़ में एक मिसाल की तौर पर उभरी है।
SSP शशिमोहन सिंह के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने गोवा जाकर अमित मित्तल, मोहित सोमानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल, सुलभ खंडेलवाल को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया है। इन सटोरियों का हश्र जो होना है वो तो होगा ही लेकिन SSP शशिमोहन सिंह की टीम ने 10 मई शनिवार की देर रात और रविवार तड़के सक्ती के ऑफिसर कॉलोनी में जिस ब्यक्ति के घर पर दबिस दी थी उसकी उस खबर पर अभी तक रायगढ़ पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नही आया है।
सूत्रों की माने तो करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी और फोन रिकॉर्ड में सक्ती के ऑफिसर कॉलोनी निवासी इस ब्यक्ति का नाम है जो IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए ID बेच रहा था। कहा तो यह भी जा रहा है कि जिस मोबाईल से ID बेचा और उसमें रक़म डाला जा रहा था वो उसकी पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड है।
अब सच क्या है ये तो आने वाला वक्त और SSP शशिमोहन सिंह जी की कार्यवाही से ही पता चलेगा लेकिन यह बात तय है कि रायगढ़ पुलिस की इस सख्त कार्यवाही में सक्ती शहर के कई सटोरिये नपेंगे।















