खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
रायगढ़ 16 मई 2026 - SSP शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में थाना कोतवाली रायगढ़ में सटोरिया करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। पूछताछ में हवाला के माध्यम से पैसों के लेनदेन और खरसिया निवासी अमित मित्तल के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट मिले।जिसके आधार पर साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने तकनीकी निगरानी शुरू की।
जांच में पता चला कि आरोपी रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया से जुड़े नेटवर्क के साथ हैदराबाद, मुंबई होते हुए गोवा में सक्रिय थे। SSP शशिमोहन सिंह के निर्देश पर साइबर थाना रायगढ़ की टीम गोवा पहुंची और कैंडोलिम बीच क्षेत्र में किराए के विला में छापा मारा। पुलिस दबिश के दौरान अमित मित्तल के साथ मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू सट्टा संचालित करते मिले। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए रायगढ़ लाया गया।
आरोपी अमित मित्तल पर थाना खरसिया कोतवाली रायगढ़, थाना चक्रधरनगर, घरघोड़ा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का अपराध दर्ज है। आरोपी अमित मित्तल के खरसिया, रायगढ़ और सक्ती के सट्टा खाईवालों से लिंक का पता चला है जिस पर जांच की जा रही है।
आरोपी मोहित सोमानी इस गैंग का लीडर है, मोहित पर भी रायपुर के कई थानों में सट्टा का अपराध दर्ज है। आरोपी मोहित सोमानी, खाईवाल करण चौधरी से लिंक मिले हैं मोहित सोमानी और उसका साथी प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, प्रकाश वाधवानी राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू, सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू सभी मन्नू नथानी गैंग से जुड़कर एजेंट के तौर पर अपना कार्य शुरू किए थे और अब यह एक बड़े सट्टा केवल के रूप में उभरे हैं। अब ये सीधे अपने अप लिंक से क्रिकेट आईडी लेकर नीचे अपने स्तर पर प्लेयर (सट्टा खेलने वाले) को उपलब्ध कराते थे जिनका 10% तक इन्हें कमीशन में रकम मिलता था।
गिरफ्तार आरोपी
01. अमित मित्तल पिता अनूप मित्तल उम्र 30 साल स्टेशन रोड़ खरसिया
02. मोहित सोमानी पिता मुरलीधर सोमानी उम्र 38 साल निवासी समता कॉलोनी आजादचौंक रायुपर
03. प्रकाश वाधवानी पिता जगदीश वाधवानी उम्र 28 साल निवासी चौबे कॉलोनी आजाद चौंक रायपुर
04. आकाश मोटवानी पिता दीपक मोटवानी उम्र 31 साल निवासी कचहरी चौंक थाना मौदहापारा जिला रायपुर
05. राहुल खंडेलवाल पिता स्व0 विनोद खंडेलवाल 36 साल निवासी मेग्नेटो सिग्नेचर होम, तेलीबांधा रायपुर
06. सुलभ खंडेलवाल पिता सुनील खंडेलवाल उम्र 33 साल निवासी राम सागर पारा आजाद चौंक रायपुर















